हरियाणा में 15 शहरों में Air Quality index 300 के पार, प्रदेश में पराली जलाने के मामले बढ़े, तापमान में आएगी गिरावट

हरियाणा में 15 शहरों में Air Quality index 300 के पार, प्रदेश में पराली जलाने के मामले बढ़े, तापमान में आएगी गिरावट

हरियाणा के 15 शहरों में प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में है। इन शहरों में औसतन बात करें तो प्रदूषण का लेवल 300 पार है। इनमें भी रेवाड़ी के धारूहेड़ा में AQI 496 के साथ सबसे अधिक रहा। इसके साथ ही रेवाड़ी का धारुहेड़ा प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। इसके अलावा अंबाला, भिवानी, यमुनानगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, मानेसर, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में प्रदूषण बढ़ा हुआ है। हालांकि पानीपत और पलवल में स्वच्छ हवा बह रही है। पानीपत में AQI लेवल 83 है जो प्रदेश में सबसे कम है।

आपको बता दें कि हरियाणा में पराली जलाने के मामले भी बढ़ रहे हैं। प्रदूषण बढ़ने का एक ये भी कारण है। हरियाणा में अब तक पराली जलाने के 700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य में हर दिन पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि कुछ जिलों में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है, लेकिन कुछ ऐसे जिले भी हैं जहां ऐसे मामले सबसे ज्यादा मिले हैं। जैसे रोहतक, कुरुक्षेत्र और कैथल में अब तक सबसे ज्यादा पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। वहीं करनाल और पलवल जिलों में एक-एक मामला सामने आया है।

प्रदेश में पराली जलाने के रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों में कुछ जिलों में पराली जलाने के मामले काफी कम हुए हैं, जबकि कुछ जिलों में स्थिति जस की तस बनी हुई है। शनिवार को प्रदेश में पराली जलाने के 11 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर कुल आंकड़ा 700 पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा मामले रोहतक, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में मिले हैं और करनाल और पलवल जिलों में भी एक-एक मामला मिला है।

बड़ी बात ये है कि हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम जहां हल्की ठंड है तो वहीं दिन के समय गर्मी का मौसम है। मौसम विभाग के अनुसार अब उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि दिवाली के बाद हरियाणा में लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा।

आपको बता दें कि फिलहाल हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं रात के तापमान में आधा डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं करनाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है।